हरदोई, जून 9 -- कछौना। कस्बे में श्री बालाजी महाराज की भव्य झंडा शोभायात्रा में शामिल सजीव झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। कस्बे के मुख्य चौराहे स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित यात्रा का शुभारंभ ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बालाजी महाराज के जयकारे लगाए। भगवान शिव-पार्वती, श्रीराम-जानकी, माता दुर्गा सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। राजकुमार उर्फ भल्ले, पवन अग्रवाल के यहां भण्डारे का प्रसाद लोगों को बांटा गया। विधायक रामपाल वर्मा समेत संचित अग्रवाल, मयंक सिंह, गौरव गुप्ता, क्रांतिवीर सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...