शामली, अप्रैल 6 -- क्षेत्र के गांव बाबरी में रविवार को भगवान बालाजी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारम्भ दुर्गा मंदिर परिसर से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी अनोखेलाल पाल द्वारा फीता काटकर किया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और युवक मौजूद रहे। शोभायात्रा में भगवान बालाजी के साथ-साथ राम लला, खाटू श्याम, राधा-कृष्ण सहित कई आकर्षक झांकियां शामिल रही , जिन्हें देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। झांकियों को सुंदर तरीके से सजाया गया था, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। दुर्गा मंदिर से प्रारम्भ होकर शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों और बस्तियों से होकर गुजरी। रास्ते में जगह-जगह ग...