जौनपुर, मार्च 8 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय उमरवैश्य समाज की जिला इकाई की तरफ से शनिवार को मुंगराबादशाहपुर के कटरा मार्ग स्थित सृष्टि पैलेस में स्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दस जोड़े वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह बंधन में बंध गए। बैंड-बाजे, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के बीच निकली बारात ने पूरे नगर को उत्सवमय बना दिया। समारोह में बड़ी संख्या में उमरवैश्य समाज के लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।दोपहर करीब साढ़े 12 बजे साहबगंज से दूल्हों की बरात अलग-अलग रथों, बैंड-बाजों और आतिशबाजी के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सृष्टि पैलेस के लिए रवाना हुई। रास्ते में नगरवासियों ने कई स्थानों पर बरात का स्वागत किया। बरात के नगर में पहुंचने पर महिलाओं ने घरों की छतों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.