संभल, अप्रैल 19 -- बनियाखेड़ा ब्लॉक के ग्राम अजीमगंज में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में अंबेडकर अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैंड-बाजों, डीजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकली इस यात्रा में "जय भीम" और "बुद्धम् शरणम् गच्छामि" के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश के दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार दिलाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब किसी एक वर्ग या जाति के नहीं, बल्कि पूरे देश की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्होंने समाज को समानता, समता और बंधुत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.