बहराइच, मार्च 22 -- बहराइच,संवाददाता। सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। अस्पताल चौराहे पर स्थिति भगवान झूलेलाल मंदिर से शाम को भव्य व दिव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर में जगह-जगह समाज के लोगों ने फूलों की बारिश का शोभायात्रा का अपने अंदाज में स्वागत किया। समाज की महिलाएं, बच्चे व पुरुष भक्ति गीतों पर थिरकते रहे। देर शाम हनुमानपुरी कॉलोनी पहुंचकर शोभायात्रा का प्रसाद वितरण संग समापन किया गया। पूज्य सिंधु सेवा समिति की ओर से शोभायात्रा झूलेलाल मंदिर से अस्पताल चौराहा, छोटी बाजार, घण्टाघर, छावनी चौराहा, अग्रसेन चौक होते हुए झूलेलाल धाम, हनुमानपुरी कॉलोनी, स्टेशन रोड पर पहुंची। शोभा यात्रा में सबसे आगे सिंधियों के इष्ट देवता की प्रतिमा बग्घी पर विराजमान रहे। सिंधी समाज के युवाओं ने सिंधी सफेद वस्त्र, गले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.