मथुरा, मार्च 15 -- 42वां मां पथवारी देवी मेला महोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। झण्डा पूजन की शोभायात्रा नगर भ्रमण को निकाली गयी, जो पथवारी देवी मंदिर पहुंची, जहां विधिवत मत्रोत्चारण के मध्य पूजन हुआ। रविवार की सायं पथवारी देवी मेला कमेटी द्वारा रामनगर स्थित तोताराम मंदिर से झण्डा पूजन की शोभायात्रा निकाली। इसका केबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने विधिवत आरती उतार कर शुभारम्भ किया। शोभायात्रा के दौरान करीब आधा दर्जन झाकियां नगर भ्रमण को निकाली गयी। शोभायात्रा मंदिर से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मां पथवारी देवी मंदिर पहुंची। मेला आचार्य पंउित छैल बिहारी द्वारा मां पथवारी देवी के झण्डे का विधिवत पूजन कराया गया। कमेटी अध्यक्ष रामकिशन फालेनिया ने बताया कि 19 से 27 मार्च तक मां पथवारी देवी मंदिर पर प्रतिदिन भव्य व आर्कष...