मथुरा, मार्च 16 -- गोदड़ी वाले धाम डेंपियर नगर की शोभायात्रा सोमवार को धूमधाम से निकाली गयी। यह शोभायात्रा होली गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला से जवाहर हाट होते हुए डेंपियर नगर पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में महाराष्ट्र के संत बाबा देवीदास व बाहरी जनपदों से आए सैंकड़ों अनुयायी शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह प्रसाद पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। अखंड ज्योति और प्रसाद के समापन हुआ। शोभायात्रा में अमरजीत, वाणी, गुरमुख दास, अनिल तोड़नी, वासुदेव, महेश गुरबाणी, प्रकाश, त्रिलोकी, नारायण दास एडवोकेट, अनीता चावला, इंदिरा गंगवानी, हेमा गंगवानी, रेशमा गंगवानी आदि ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...