औरंगाबाद, मार्च 19 -- चैती नवरात्र के पावन अवसर पर गुरुवार को अंबा स्थित देवी दुर्गा मंदिर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। नवरात्र की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह बाजे-गाजे और जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा हरदत्ता के समीप बटाने नदी घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश स्थापना की गई और मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ दुर्गा पाठ का शुभारंभ हुआ। नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में प्रतिदिन विशेष पूजा, आरती और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार 26 मार्च को अष्टमी के अवसर पर दोपहर में दीपदान, 27 मार्च को नवमी पर हवन तथा उसी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.