धूमधाम से निकली अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा
मथुरा, जून 2 -- बरसाना। अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर रविवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन सेवा, सुशासन, धर्म व जनकल्याण का प्रेरणास्रोत है। शोभायात्रा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से शुरू होकर बस स्टैंड, बांस मोहल्ला, कटरा गली एवं आदर्श रोड होकर बस स्टैंड पर संपन्न हुई। घोड़ी व ऊंट के नृत्य, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े एवं आकर्षक झांकियों ने सबको आकर्षित किया। यात्रा का मंगल सैन, भाजपा जिलामंत्री रणवीर ठाकुर, सभासद स्नेहलता आदि ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसमें सभासद प्रतिनिधि विवेक अग्रवाल, पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, जि.पं.स. संजय प्रधान, दीपू फौजी, ब्रजेश यादव, मुकेश वकील, बबलू बघेल, राजू लवानियां, डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.