हाथरस, मार्च 27 -- कस्बा मुरसान में आज चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी धूमधाम के साथ भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई इस मौके पर काली मां के स्वरूप झांकिया दीपकों के लिए आकर्षण केंद्र बनी रही। वहीं मंदिरों पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित रही। मुरसान के काली मंदिर मां पीपल वाली माता मंदिर चामुंडा मंदिर पटवारी मंदिर राम मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर पूजा अर्चना करने और दर्शन करने वाले भक्तों की काफी संख्या में भी मौजूद रही। इस मौके पर शामिल महंत काफी वेदांत जी महाराज, प्रशांत नागर ,राकेश गुप्ता, मुकंदी लाल कुशवाहा, सोनू वर्मा, चेतन शर्मा,रिंकू शर्मा,मुन्ना लाल दीक्षित, विश्मवर दयाल,सहित आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...