धूमधाम से निकला जुलूस, अश्रुपूरित नेत्रों से मां की विदाई
हमीरपुर, मार्च 29 -- हमीरपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के संपन्न होने के बाद रविवार सुबह से ही विसर्जन की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई थी। इस दौरान पंडालों में हवन-पूजन किया गया। दोपहर बाद सुभाष बाजार में देवी प्रतिमाएं विसर्जन को निकाली गई, जो जुलूस के रूप में नगर भ्रमण के बाद बेतवा नदी पार शंकरी पीपल पहुंची, जहां पर देवी प्रतिमाओं को नम आंखों से बेतवा नदी की तलहटी में विसर्जित कर दिया। मुख्यालय में नवरात्र पर्व पर सुभाष बाजार में देवी मां के नौ रूपों की भव्य झांकी सजाई गई थी। जहां पर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इसके अलावा खालेपुरा, ग्वालटोली व विवेक नगर मोहल्ले में पंडाल लगाकर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया था। रविवार को सुबह हवन-पूजन कर विसर्जन की तैयारी शुरू कर दी गई। दोपहर तीन बजे से विसर्जन जुलूस निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.