मैनपुरी, मार्च 21 -- कस्बा स्थित वनखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की प्रतिमाओं की स्थापना धूमधाम से की गई। विधि विधान से हुई स्थापना के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ आयोजन में भाग लेने पहुंची। इससे पूर्व कस्बा में भव्य शोभायात्रा निकली गई। कस्बा निवासी डा. मुकेश चतुर्वेदी के आवास से भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। बैंडबाजों की धुनों पर धार्मिक गीतों के बीच शोभायात्रा ने शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। लोग हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर गीत गाते हुए और नृत्य करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। नगर भृमण के बाद शोभायात्रा वनखंडेश्वर मंदिर पहुंची। जहां भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान हवन का आयोजन भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.