अमरोहा, अप्रैल 1 -- अमरोहा। श्रीबालाजी दरबार सेवा समिति मच्छरट्टा के संयोजन में श्रीबालाजी चौकी दरबार द्वारा मंगलवार को 11वें वार्षिक श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पहले दिन नगर के मुख्य मार्गों से 151 कुंडीय कलश यात्रा धूमधाम संग निकाली गई। यात्रा मच्छरट्टा पुलिस चौकी मंदिर से कोतवाली, जट बाजार, तहसील होते हुए मोहल्ला चौक पहुंचकर संपन्न हुई। बुधवार को दोपहर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रात नौ बजे बाला जी महाराज का जागरण होगा। कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष व महंत अमन कौशिक के नेतृत्व में आयोजित किए जाएंगे। वहीं शोभायात्रा में भगवान गणेश, शिव, बाबा खाटू श्याम, राम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान रविंद्र कौशिक, कमल रघुवंशी, जगना देवी, कमल प्राजापति, गौरव वर्मा, अंकित गुप्ता, विकास टंडन, विशाल कौशिक, गुंजन, अर्जुन यादव, बिट्टू प्रजापत...