अमरोहा, अप्रैल 1 -- हसनपुर। मंगलवार को नगर में श्रीबालाजी महाराज की ज्योति शोभा यात्रा धूमधाम संग निकाली गई। यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में शामिल झांकियां ने नगरवासियों का मन मोह लिया।श्रीहनुमान जयंती पर गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्रीराम जानकी बालाजी दरबार के संयोजन में मेहंदीपुर बालाजी धाम से बाबा की ज्योति लाई गई। भक्तों द्वारा लगभग 28 वर्षों से ज्योति लाई जा रही है। मंगलवार को नगर के रहरा बस स्टैंड चौराहे से शोभा यात्रा का प्रारंभ नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी, भाजपा नेता चंद्रपाल खड़गवंशी एवं महेश खड़गवंशी ने बाबा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शोभा यात्रा नगर के रहरा बस स्टैंड चौराहे से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करती हुई नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित श्रीराम जानकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.