अमरोहा, अप्रैल 2 -- बछरायूं। नगर में बुधवार को मां दुर्गा का डोला श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाला गया। डोला महादेव मंदिर से शुरू हुआ। रामलीला ग्राउंड, बड़ा बाजार, छोटा मंदिर से वापस महादेव मंदिर आकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। जगह-जगह मां दुर्गा के जयकारों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भजन-कीर्तन के गायन से वातावरण भक्तिमयी हो गया। समापन पर महादेव मंदिर में विधिवत आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कमल त्रिवेदी, अशोक शर्मा, सुरेश रस्तोगी, गौतम शर्मा, अरुण रस्तोगी, पीयूष रस्तोगी, अनीता रस्तोगी, मुनेश रस्तोगी, उषा शर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.