मुरादाबाद, मई 1 -- श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार की ओर से श्री बालाजी महाराज के विशाल जागरण के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बुधवार को मंदिर पौड़ा खेड़ा में रुद्राभिषेक हुआ, पहले मई को सवेरे 6 बजे बालाजी मंदिर मुरादाबाद रोड पर बालाजी महाराज को चोला समर्पित किया गया। दोपहर के समय मंदिर पौड़ाखेड़ा में काली मंदिर के सामने हवन किया। हवन की समाप्ति पर भंडारा हुआ, इसमें भारी तादात में श्रद्धाालु शामिल हुए। महंत रमेश चंद्र के निर्देशन में चालीस दिन पहले श्री मेहंदीपुर बालाजी से पदयात्रा करके लाई गई दिव्य अखंड ज्योति भ्रमण करते हुए जागरण स्थल पर लाई गई। भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए महंत ने कहा ,बाबा पर भरोसा करो कभी धोखा नहीं होगा। हवन में मंत्रोच्चारण पंडित रोहित पाराशरी ने किया। मुख्य यजमान के रूप में रमेश चंद्र, सनातन धर्मार्थ...