उरई, मार्च 16 -- कोंच। नगर स्थित चंदकुआ चौराहा पर बने भूतेश्वर मंदिर बाड़ा में बैठक आयोजित की गई। इसमें रामनवमी पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके अलावा नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अशुतोष रावत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की सुंदर झांकियां सजाई जाएंगी। इसके साथ ही बैंड-बाजे, भजन मंडलियों और धार्मिक ध्वजों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे, जिससे पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बनेगा। बैठक के दौरान शोभायात्रा के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.