हमीरपुर, जनवरी 2 -- भरुआ सुमेरपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की जयंती कस्बे के लाज में संगठन के पदाधिकारियों सदस्यों ने श्रद्धा के साथ मनाकर उनके बताए हुए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। कस्बे के सदर तहसील कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बाबूजी के द्वारा स्थापित संगठन को मजबूत बनाने तथा उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया। जयंती समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...