बागेश्वर, अप्रैल 6 -- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बागेश्वर में स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया की अध्यक्षता में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। पार्टी जिला कार्यालय को फूल मालाओं से सजाया गया। तत्पश्चात एक सभा का आयोजन किया गया श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रवाद अंत्योदय के विचारों का आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मजबूत नींव रखी। कार्यकर्ता उन्हीं के सिद्धांत को आगे बढ़ा रही है। इस मौके पर जिला महामंत्री संजय परिहार, खड़क सिंह टंगड़िया, जीवंती कांडपाल, नगर अध्यक्ष विवेक तिवारी एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.