बहराइच, मार्च 29 -- रुपईडीहा। कन्हैयालाल परमेश्वर दीन मेमोरियल हाईस्कूल का स्थापना दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य, एसएचओ रुपईडीहा रमेश सिंह रावत, जेपी सिंह ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज ने संयुक्त रूप से किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। एक के बाद एक विद्यार्थियों ने आकषर्क व मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किये। प्रिंसिपल सुरेश कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों को बुके देकर स्वागत करते हुए कहा कि 25 वर्ष पूर्व मैंने 150 विद्यार्थियों के साथ इस विद्यालय का संचालन 8 शिक्षकों सहित यह विद्यालय प्रारंभ किया था। उत्तरोत्तर वृद्धि होती गयी। आज विद्यालय मे 12 सौ विद्यार्थी व 45 शिक्षकों का स्टाफ है। उन्होंने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.