बागेश्वर, अप्रैल 2 -- बागेश्वर। जिले में हनुमान जयंती का पर्व गुरुवार को पूरे श्रद्धा तथा उल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने भगवान हनुमान को लड्डू का भोग अर्पित किया तथा व्रत रखकर दिनभर पूजा-अर्चना में लीन रहे। कई स्थानों पर अखंड सुदंर कांड तथा हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कपकोट, गरुड़, कांडा, काफलीगैर, शामा तथा दुगनाकुरी समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन हुए। कई मंदिरों तथा हनुमान मंदिर सैंज में भी पूजा पाठ का आयोजन भी किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर युवाओं तथा महिला मंडलों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। भजन-कीर्तन के साथ वातावरण भक्तिमय बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...