शामली, जनवरी 3 -- मां शाकुंभरी जयंती श्रद्धा, उल्लास एवं भक्ति भावना के साथ मनाई गई। देवी मंदिरों में केक काटकर पूरे मंदिर को शाक सब्जियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने माता रानी की पूजा अर्चना की। शाम के समय मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। अनेेकों स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया। शनिवार को जिलेभर में मां शाकुंभरी देवी जन्मदिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शहर के पुरानी सब्जी मंडी स्थित अटठेवाला मंदिर में सवेरे पूजा अर्चना की गई। इसके बाद माता रानी का दरबार साग सब्जी से सुंदर एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में केक काटा और माता रानी को भोग लगाया। इस दौरान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। शाम के समय मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.