बदायूं, मार्च 28 -- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्राचीन राम बारात का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। मेला वाले बाग से शुरू हुई यह पारंपरिक शोभायात्रा पूरे नगर में श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम बनकर सामने आई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन मेला कमेटी के अध्यक्ष सोहन लाल के नेतृत्व में किया गया। बारात के शुभारंभ से पूर्व भगवान श्रीराम, माता सीता और अन्य स्वरूपों की विधिवत आरती उतारी गई। इसके बाद गाजे-बाजे और धार्मिक ध्वजों के साथ शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। राम बारात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। थाना प्रभारी मनोज वर्मा पुलिस बल और पीएसी के जवानों के साथ मौजूद रहे। गह-जगह पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.