चंदौली, मार्च 31 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। नई सट्टी सब्जी मंडी से मंगलवार की सुबह सात बजे हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीराम चरित मानस संघ की ओर से बाल हनुमान जी की पालकी शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें नगर एवं आसपास के सैकड़ों महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा नगर भ्रमण के उपरांत पुनः श्री हनुमान-दुर्गा मंदिर पर आकर समाप्त हुआ। इसके बाद हनुमान मंदिर परिसर में अखण्ड रामायण का पाठ का शुभारंभ किया गया।मान्यता है कि हनुमान जी का जन्म चैत्र पूर्णिमा के दिन हुआ था। वही श्रीश्री रामचरित मानस संघ की स्थापना दिवस भी हनुमान जयंती को हुआ था। इस दौरान प्रत्येक वर्ष वार्षिकोत्सव एवं हनुमान जयंती के एक दिन पहले शोभायात्रा निकालने के बाद अखंड रामायण का पाठ किया जाता है। इसके बाद रुद्राभिषेक एवं सायंकाल महाआरती की जाती है।इस क्रम में प्रत्य...