साहिबगंज, मार्च 18 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर सहित प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के द्वारा ईद उल फितर धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर। विभिन्न कमेटियों के द्वारा शहर सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे एवं मुख्य मार्ग को आकर्षक पंडाल तोरण द्वार आकर्षक लाइटिंग आदि चीजों से जोर-जोर से सजाया जा रहा है। कासिम बाजार ईद कमेटी के द्वारा तीन पहाड़ मोड़ से प्लस टू जेके हाई स्कूल तक मुख्य सड़क को भव्य एवं आकर्षक पंडाल, लाइटिंग आदि से सजाया गया है, कसाई मोहल्ला कमेटी के द्वारा प्लस टू जेके हाई स्कूल से विवेकानंद चौक तक, महाजन टोली कमेटी के द्वारा प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल से तीन पहाड़ मोड तक, नया बाजार ईद कमेटी के द्वारा एसडीपीओ कार्यालय से नया बाजार तक, प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया, मुर्गी टोला, लखीपुर, जामनगर, आदि जगहों पर भी अल...