समस्तीपुर, जून 18 -- समस्तीपुर। माैसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मानसून आ चुका है लेकिन असर नहीं दिख रहा है। इस कारण बुधवार को जिले के कई हिस्सों में हल्की से तेज बारिश हुई तो कहीं धूप-छाव की स्थिति रही। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, जिले में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पिछले कई दिनों से जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जबकि कई दिनों में तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बुधवार को भी सुबह से मौसम की तपीश बनी रही। दोपहर में हल्की बारिश के बाद उमस और बढ़ गई। ऐसे हालात में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। जिले के विभिन्न क्षेत...