उन्नाव, जनवरी 21 -- उन्नाव। बुधवार सुबह-शाम ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है। हालांकि पिछले तीन दिनों से खिली धूप ने लोगों को कुछ राहत दी है। दिन का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जिससे दोपहर के समय ठंड का असर कम महसूस हुआ। न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस रहने से कुछ राहत जरूर मिली। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। 23 और 24 जनवरी को बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.