अल्मोड़ा, अप्रैल 9 -- मुकेश साक्टा, अल्मोड़ा। जिले में बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक लगातार बारिश रही। यहां तक कि पांडवखोली में हल्का हिमपात भी हुआ। इससे तापमान में एकाएक गिरावट आ गई थी। अप्रैल माह में लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े निकालने पड़े। गुरुवार को एकाएक एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान पूरी तरह से साफ रहा। धूप खिलने से लोगों को राहत मिली और कामकाजी लोग घरों से निकले। लेकिन घाटी वाले क्षेत्रों में घने कोहरे ने लेागों की मुश्किल बरकरार रखी। यहां जन जीवन पटरी में आने में दोपहर तक का समय लग गया। इस दौरान कोसी, सोमेश्वर, रानीखेत आदि क्षेत्रों को जाने वाले वाहन चालकों को कम विजिलिटी में परेशानी झेलनी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.