गोरखपुर, अगस्त 14 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वी यूपी में मौसम मे लगातार परिवर्तन हो रहा है। कई दिनों से हो रहे तेज धूप से अस्पतालों के ओपीड़ी में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। हर रोज करीब डेढ़ सौ से अधिक मरीज वायरल बुखार के आ रहे हैं। सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि बरसात के मौसम में तेज धूप व उमस भरी गर्मी से अचानक सर्दी जुखाम के साथ बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ज्यादातर मरीजों में बुखार के साथ ही खांसी एवं शरीर में दर्द की समस्या देखने को मिल रही है। इसके साथ ही टायफाइड बुखार के भी मरीज आ रहे हैं।वहीं डॉ. आशुतोष चौहान ने बताया कि बरसात के मौसम में त्वचा से सम्बंधित बीमारी रिंग वर्म (दाद), खुजली, शरीर पर दाने निकलने के मरीज ओपीड़ी में इलाज के लिए आ रहे हैं। चिकित्सकों द्वारा इलाज के लिए आने व...