बोकारो, अप्रैल 19 -- बोकारो। शनिवार को बोकारो में तेज धूप व भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया। सुबह 9 बजे ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का असर और तेज हो गया। दोपहर तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी। तेज धूप से बचने के लिए लोग छाता, गमछा व पानी की बोतल के सहारे घरों से बाहर निकले। बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय सन्नाटा सा माहौल देखने को मिला। खासकर महिलाओं को छाता लेकर निकलते देखा गया, जबकि दिहाड़ी मजदूरों व राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। यह भी पढ़ें- पारा 40 के पार, लू ने छीनी सड़कों की रौनक... सेहत और खेती पर दोहरा संकट मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.