नोएडा, जून 10 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट में हनुमान मंदिर चौक के पास बुधवार को ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को धूप और गर्मी के बचाव के लिए टोपी वितरित की गई। टोपी वितरण की यह पहल फ्लैट बायर्स संगठन नेफोमा और पेसिफिक स्कूल के सहयोग से की गई। इस मौके पर नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान, कृष्णानंद, आशीष बंसल, पवन छाबड़ा, उमेश सिंह और नवीन जैन उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...