उरई, मार्च 2 -- उरई। जनपद में निराश्रित एवं संरक्षित गौवंश की समुचित देखभाल के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार को चमारी स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में पर्याप्त भूसा चारे के स्टाक से लेकर सारी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश के लिए उपलब्ध चारा, भूसा, हरा चारा, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई तथा चिकित्सा सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोशाला में स्वच्छता, पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे गौवंश को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गौशाला गौसंरक्षण शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गर्मी के दृष्टिगत छाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.