कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- कड़ा धाम के कुबरी गंगा घाट पर बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों ने छावनी (शेड) निर्माण की मांग उठाई है। घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को धूप में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बुजुर्गों और छोटे बच्चों के लिए स्थिति और भी कठिन हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में गंगा स्नान और पूजा-पाठ के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पहुंचते हैं, लेकिन छाया की उचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें असुविधा झेलनी पड़ती है। घाट क्षेत्र के पुरोहित प्रमोद पांडेय, गुलाल पांडेय, श्यामू सोनकर आदि ने नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है। यह भी पढ़ें- मंदिर के सामने कूड़े के ढेर इस बाबत नगर अध्यक्ष रागिनी केसरवानी का कहना है कि छावनी निर्माण का प्रस्ताव पास हो चुका है। जल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.