हमीरपुर, जनवरी 21 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। पिछले एक सप्ताह से खिल रही धूप से दलहनी-तिलहनी फसलों में सुधार नजर आने लगा है। धूप पाकर मटर, मसूर, चना, अरहर, सरसों, अलसी की फसल में फूल चढ़ने लगा है। इसी बीच पिछले तीन दिनों से चल रही पुरवाई ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पुरवाई से फसलों में कीट पतंग की संख्या में इजाफा होने की संभावना बनने लगी है। करीब एक माह तक कोहरा पड़ने के बाद पिछले एक सप्ताह से खिल रही धूप ने दलहनी-तिलहनी फसलों की सेहत पर काफी सुधार किया है। बगैर बरसात के पड़ रहे कोहरे से यह फसले खराब होने की कगार पर पहुंचने लगी थी। लेकिन जैसे ही धूप मिली है यह फसले पुन: लहलहाकर फूलों से अच्छादित होने लगी है। धूप से फसलों की सेहत जरूर सुघर रही हैं, लेकिन तीन दिन से चल रही पुरवाई से इन पर फिर संकट मंडराने लगा है। किसान मानसिंह, राधेश्याम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.