प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. सिमंत कुमार श्रीवास्तव ने पानी को साफ करने की एक नई, सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक विकसित की है। इस तकनीक की खास बात यह है कि इसमें साधारण धूप का उपयोग कर पानी में मौजूद हानिकारक रंग (डाई) और प्रदूषण खत्म किए जा सकते हैं। इस शोध में बिस्मथ फेराइट नामक रसायनिक यौगिक के नैनोकणों का उपयोग किया गया है। ये नैनोकण कम तापमान पर तैयार किए जा सकते हैं, जिससे लागत भी कम आती है और उत्पादन आसान होता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह तकनीक अम्लीय, सामान्य और क्षारीय हर तरह के पानी पर प्रभावी रूप से काम करती है। इस विधि से उद्योगों से निकलने वाले रंगीन और जहरीले अपशिष्ट जल को बिना किसी हानिकारक रसायन के साफ किया जा सकेगा। इससे न केवल जल प्रदूषण कम होगा, बल्कि पर्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.