नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- अपने फेस की हम जितनी केयर करते हैं, उतना ही अपने पैरों को नजरअंदाज करते हैं। फिर कुछ दिनों में पैरों की हालत इतनी खराब हो जाती है कि महंगी-महंगी फुट क्रीम और पेडिक्योर भी खास रिजल्ट नहीं दे पाते। खासतौर से गर्मियों में तो टैनिंग, धूल-मिट्टी और डेड स्किन से पैरों की हालत और खस्ता हो जाती है। अगर आपके पैरों का भी यही हाल है तो आज की ये रेमेडी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। कोई भी काम करते हुए फटाफट से टमाटर का ये फुट स्क्रब बनाकर पैरों पर रगड़ लें, टैनिंग और डेड स्किन काफी हद तक रिमूव हो जाएंगे। ये घर पर रखी चीजों से बन जाता है और इतना इफेक्टिव है कि एक-दो बार में ही आपको काफी अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। तो चलिए देख लेते हैं इसे बनाने कैसे है और इस्तेमाल कैसे करना है।टमाटर से बनाएं ये नेचुरल फुट स्क्रब पैरों पर टैनिंग हो गई ह...