बागपत, दिसम्बर 17 -- रमाला। कंडेरा गांव में दिनदहाड़े दो बदमाशो ने घर के बाहर दरवाजे में धूप में बैठी बुजुर्ग महिला के कानों से कुंडल खींच लिए। बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी इक्कठा हो गए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। कंडेरा गांव की रहने वाली (70) बुजुर्ग महिला सुखवीरी ने बताया कि दोपहर में वह अपने मकान के मैन दरवाजे पर धूप सेक रही थी। दो युवक उसके पास बच्चों के कपड़े बेचने के लिए आए। दोनों युवक उसे कपड़े खरीदने के लिए कहने लगे, लेकिन उसने कपड़े खरीदने से मना कर दिया। तभी दोनों युवकों ने उसे दबोचकर उसके कानों से सोने कुंडल खींच लिए। बुजुर्ग महिला के शोर मचाते ही पड़ोसी अपने घरों से बाहर आ गए। लेकिन तब तक बदमाश अपना कपड़े से भरा एक बैग छोड़कर भाग गए। ग्रामीण भी बदमाशों के पीछे लग गए। लेकिन दोनों बदमाशों का कह...