बहराइच, अप्रैल 25 -- बहराइच/जरवल रोड। कड़ी धूप और पछुआ हवाओं ने लोगों की सांस फुला दी। जरवल रोड इलाके में बकरी चरा रहे एक अधेड़ की खेत में मौत हो गई हालांकि उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इसी इलाके में प्यास से बेचैन भाग रही हिरण को कुत्तों ने नोंच डाला। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकार्ड किया गया है। न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने अनुमान जताया है कि अभी सूरज की तल्खी बढ़ेगी। पछुआ हवाओं में और तेजी आ सकती है। डॉक्टरों ने हीट स्ट्रोक से बचाव की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- धूप और गर्म हवाओं से परेशान हो रहे लोग शनिवार को सूरज तपने के साथ पछुआ हवाओं ने जनजीवन बेहाल कर दिया। सुबह 10 बजे से ही झुलस जाने वाली हवाएं चलने लगीं। सबसे अधिक दिक्कत मुसाफिरों की रही । धूप में वह ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.