फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- फिरोजाबाद। संचारी रोगों को लेकर शनिवार को स्कूल के बच्चों ने विभिन्न स्थानों पर रैलियां निकालते हुए लोगों को डेंगू, मलेरिया के अलावा डायरिया को लेकर जागरूक किया। शासन द्वारा अप्रैल महीने में अभियान को लेकर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। जिला स्वास्थ्य विभाग का ग्रामीण अंचलों के अलावा शहर की मलिन बस्तियों पर विशेष ध्यान है। सीएमओ डॉक्टर रामबदन राम के निर्देश पर सामुदायिक चिकित्सा केंद्र जसराना के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विमल उपाध्याय की देखरेख में प्राथमिक विद्यालय जौनामई के बच्चों द्वारा गांव में रैली निकालते हुए लोगों को संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया के अलावा डायरिया जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक किया। स्कूली बच्चे हाथों में संचारी रोगों से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।इसी तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.