ललितपुर, मार्च 18 -- जनपद में बढ़ते तापमान का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। दोपहर के समय जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार बना रही है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन एक्टिव हो गया है। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने गर्मी और लू से बचाव के लिए बाकायदा एक एडवाईजरी जारी की। जिसमें क्या करना और क्या नहीं करना बताया गया है। भीषण गर्मी और लू में शरीर के दव्य यानि बॉडी फल्यूड सूखने लगते हैं। जिस कारण शरीर में पानी, नमक की कमी होने लगती है और लू लगने का खतरा अत्यधिक बढ़ जाता है। शराब के लती, हृदय रोगी, पुरानी बीमारी से पीड़ित, मोटे व्यक्ति, अधिक उम्र, पार्किंसंस रोग और मधुमेह पीड़ित व्यक्तियों को लू लगने की सम्भावना सबसे अधिक रहती है। लू लगने पर शरीर गर्म व लाल होने संग त्वचा रूखी हो जाती है। इसके अलावा पसीना न आना, तेज पल्स होना, उल्टे श्वास गति में तेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.