गढ़वा, अप्रैल 25 -- गढ़वा। शहर के चौधराना बाजार स्थित डीएवी मध्य विद्यालय के समीप धूप में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आगलगी की घटना में देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की वाहन पहुंची तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल गई थी। जानकारी के अनुसार गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी रामराज साव हार्डवेयर का सामान लेकर डीएवी मध्य विद्यालय के समीप वाहन खड़ा कर पुरानी बाजार में सामान खरीदने गया हुआ था। सामान खरीद कर लौटा तो देखा की गाड़ी में आग लगी हुई है। उसके बाद वह शोर मचाने लगा। यह भी पढ़ें- अगलगी में एक बाइक जलकर हुआ खाक, पांच बकरियां मरी उस बीच आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने उसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दिया। उसके बाद आग को बुझाया गया। रामराज ने बताया कि 2024 में उन...