उन्नाव, जनवरी 16 -- उन्नाव। करीब नौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली शीतलहर में शुक्रवार दोपहर के समय करीब साढ़े तीन घंटे निकली धूप बेअसर रही। लोग धूप के दौरान भी ठिठुरन से कांपते रहे। पहाड़ों की तरफ की चली हवा से अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री घट गया। अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान इस मौसम में अब तक का सबसे कम रहा। लोगों को सुबह व शाम के समय ठिठुरन बढ़ने से घरों से बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो गया। मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन दिन से कोहरा छाने और न्यूनतम तापमान कम होने की संभावना जताई है। साथ ही हल्की बूंदाबांदी के आसार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.