सिद्धार्थ, मई 1 -- इटवा। तराई के आंगन में गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदला-बदला हुआ नजर आया। दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही जारी रही, जिससे तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली। आसमान में हल्के बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई और वातावरण अपेक्षाकृत शुष्क बना रहा। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दिनों की तुलना में तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इस कमी से उमस और तपिश में भी राहत महसूस की गई। दिनभर चलने वाली पुरवा हवा ने मौसम को संतुलित बनाए रखा। यह भी पढ़ें- पांच मई तक तेज हवा चलने और हल्की बारिश का अनुमान राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले चार से पांच दिनों तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.