गौरीगंज, मार्च 30 -- अमेठी। संवाददाता मौसम का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता दिखाई पड़ रहा है। सीएचसी, पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। भीड़ के चलते मौजूद स्वास्थ्य सुविधाएं सभी मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं। वहीं डाक्टरों का मानना है कि लोगों की लापरवाही उनके स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है।सोमवार को अस्पताल खुला तो नौ बजे से ही अस्पतालों में मरीजों की भीड़ जुटने लगी। जिला अस्पताल में 11 बजे तक पंजीकरण काउंटर से लेकर डाक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। अस्पताल में कुल 1278 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। अस्पताल प्रशासन की मानें तो 652 मरीज बुखार से पीड़ित पाये गए। वहीं 372 मरीज जुखाम व खांसी से ग्रस्त थे। इसके साथ ही 213 मरीज उल्टी दस्त व पेट दर्द से पीड़ित थे। गम्भीर रूप से बीमार 28 मरीजों स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.