मुरादाबाद, जनवरी 19 -- मौसम के सोमवार को बदले मिजाज ने लोगों को कड़ाके की ठंड के लंबे दौर से काफी राहत मिलने का एहसास कराया। मुरादाबाद में सोमवार सुबह के समय भी कोहरा नहीं छाया। आसमान साफ रहने के चलते सुबह से सामान्य रोशनी के साथ दिन की शुरुआत हुई। पूर्वान्ह से काफी पहले ही अच्छी धूप खिल गई। इसके चलते आवाजाही सामान्य हो गई और लोग सामान्य दिनों की तरह बिना किसी परेशानी के अपने काम में लग गए। कोहरे का धूप पर पहरा सोमवार को पूरी तरह से छंट गया। रविवार को भी दिन के समय अच्छी धूप खिली थी, लेकिन सुबह के समय काफी घना कोहरा छाया था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में मौसम के कमोबेश सामान्य रहने के आसार हैं। घना कोहरा छाने की संभावना कम है। फिलहाल धूप पर कोहरे का पहरा हट गया है, लेकिन, आने वाले दिनों में बदली और बारिश का पहरा धूप पर लग सकता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.