लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- नए साल के तीसरे दिन शनिवार को तराई क्षेत्र में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहा। शनिवार सुबह के समय घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी ने लोगों को परेशान किया। सड़कों पर दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि शनिवार दोपहर को धूप निकल आई। इसके बाद भी 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं की वजह से खास राहत लोगों को नहीं मिल सकी। गलन बरकरार रही। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह से ही गलन भरी ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। हालांकि दिन में निकली हल्की धूप ने कुछ हद तक दिन में राहत दी, तो वहीं शाम होते- होते चली तेज हवाओं ने मौसम को फिर सर्द कर दिया। शनिवार को दोपहर के समय जब धूप निकली तो लोगों ने कुछ हद तक राहत महसूस की। धूप निकलने से ठिठुरन में कमी आई और लोग जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.