बिजनौर, जनवरी 6 -- जहां रविवार को सर्दी के सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, वहीं सोमवार को सुबह से ही सूर्यदेव ने दर्शन देकर लोगों को राहत दी। सुबह से ही गुनगुनी धूप निकली, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। लोग धूप सेकते नजर आए। अधिकतम तापमान में करीब 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी व न्यूनतम तापमान में कुछ कमी महसूस की गई। जनपद में जनवरी की शुरुआत के साथ ही ठंड ने अपना असर बनाए रखा है। बीते चार दिनों में चली ठंडी हवाओं ने शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को सुबह से ही सूर्यदेव ने दर्शन दिए। जिससे गुनगुनी धूप निकली। धूप निकलने लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन रात की सर्दी लोगों को अब भी ठिठुरने पर मजबूर कर रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 17.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यानी अधिकतम तापमान में करीब 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि न्यूनतम तापमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.