कटिहार, जनवरी 15 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जूझ रहे लोगों को दिन के समय खिली धूप से आंशिक राहत जरूर मिली है, लेकिन रात और सुबह की ठिठुरन अभी भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। बुधवार को सुबह से लेकर देर शाम तक आसमान साफ रहा और धूप की गर्माहट ने ठंड की तीव्रता को काफी हद तक कम कर दिया। हालांकि सूर्यास्त के बाद ठंडी हवाओं के चलते ठंड में अचानक इजाफा हो गया।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार, जिले में अगले 48 घंटे तक रात का तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहेगा, जबकि दिन का अधिकतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस दौरान 6 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है, जिससे सुबह और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.