अलीगढ़, मार्च 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बारिश के कारण मौसम में आई ठंडक अब धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है। रविवार को तेज धूप निकलने से तापमान में करीब पांच डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह से ही आसमान साफ रहा, धूप के तेवर तीखे दिखाई दिए। पिछले दिनों की तुलना में दिन के समय मौसम ज्यादा गर्म महसूस किया गया, जिससे लोगों ने एक बार फिर गर्मी की वापसी का अनुभव किया। हालांकि हवा में हल्की नमी बनी रहने और हवा चलने से न्यूनतम तापमान ज्यादा नहीं बढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। बारिश का दौर थमने के बाद मौसम शुष्क हो रहा है, जिससे दिन का तापमान तेजी से ऊपर जाएगा। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है, जबकि रात के तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि होगी। विशेषज्ञों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.