मधुबनी, जनवरी 7 -- मधुबनी। धूप निकलने पर मंगलवार को लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। घरों से लोग धूप का आनंद लेने बाहर निकले। कड़ाके की ठंड के बीच धूप ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 07 से 11 जनवरी तक के मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। लगातार पछुआ हवाओं और सामान्य से कम तापमान के कारण कनकनी वाली ठंड बनी रह सकती है। 8 जनवरी के आसपास फिर से कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। हालांकि दिन के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5-7 कि. मी. प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 15 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.